पुलिस शुक्रवार को सुबह 3:30 बजे घटना को अंजाम देने के लिए आरोपियों को मौके पर ले गई।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने हथियार छीने और फायरिंग की; जवाबी कार्रवाई में चारों मारे गए।
Dec 06, 2019, 04:38 PM IST
हैदराबाद. तेलंगाना दुष्कर्म के चारों आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है।शमशाबाद के डीसीपी प्रकाश रेड्डी के मुताबिक, पुलिस आरोपियों को लेकर उस अंडरब्रिज पर पहुंची थी, जहां उन्होंने डॉक्टर को कैरोसिन डालकर जलाया था। पूछताछ और घटना को रीक्रिएट करनेके दौरान आरोपी पुलिस के हथियार छुड़ा कर भागने लगे। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें चारों आरोपी मारे गए।साइबराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनर ने बतायाकि चारों आरोपी शुक्रवार तड़के 3 से 6 बजे के बीचशादनगर स्थित चतनपल्ली में एनकाउंटर में मारे गए। एक वरिष्ठ पुलिस अफसर ने कहा कि घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
‘कानून ने अपना काम किया’
साइबराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘शमशाबाद इलाके में वेटरनरी डॉक्टर का 28 दिसंबर को अपहरण करने के बाद दुष्कर्म और हत्या कर दी गई थी। 4 दिसंबर को हमें 10 दिन की पुलिस कस्टडी मिली थी। हत्या के बाद डॉक्टर के फोन को झाड़ियों में छिपा दिया था। हमने 4 और 5 दिसंबर को आरोपियों से पूछताछ की। एनकाउंटर सुबह 5.45 से 6.15 बजे के बीच हुआ। घटनास्थल पर रीक्रिएशन के दौरान 10 पुलिसवाले मौजूद थे। आरोपियों ने पहले डंडे से पुलिसकर्मियों पर हमला किया। 2 पुलिसकर्मियों से हथियार छीने और फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने पथराव भी किया। हमने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन आरोपियों ने फायरिंग जारी रखी। आरिफ और चिंताकुंटा के पास से हथियार बरामद हुए हैं। घटना में एक कॉन्स्टेबल और सब इंस्पेक्टर को सिर में चोट आई है। डीएनए जांच के बाद आरोपियों के शव परिवार को सौंप दिए जाएंगे। आज की घटना पर इतना ही कहूंगा कि कानून ने अपना काम किया है। आरोपियों के पड़ोसी राज्यों में हुई ऐसी घटनाओं में शामिल रहने की आशंका है।’’
मामले की जांच करेगा मानवाधिकार आयोग।
मानवाधिकार आयोग ने दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों के एनकाउंटर पर स्वत: संज्ञान लिया। कहा कि मामले की सही तरीके से जांच जरूरी है। इसके लिए एक टीम भेजी जाएगी। एसएसपी की अगुवाई वाली एक टीम मामले की जांच करेगी और आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। आयोग ने यह भी कहा कि एनकाउंटर से ये पता चलता है कि पुलिसकर्मी किसी भी प्रकार के असंभावित खतरे के प्रति सचेत नहीं थे।
पुलिस का एनकाउंटर आगे उदाहरण बनेगा:
एनकाउंटर की खबर मिलने के बाद पीड़ितके पिता ने कहा, “हमारी बच्ची को मरे हुए 10 दिन हो गए। तेलंगाना सरकार, पुलिस और जो लोग मेरे साथ खड़ेथे, उन्हें बधाई। मुझे लगता है कि पुलिस ने काफी अच्छा काम किया। अगर अपराधी भाग जाते, तो सवाल उठता कि पुलिस ने उन्हें कैसे भागने दिया। उन्हें दोबारा पकड़ना भी मुश्किल होता। अगर उन्हें दोबारा पकड़ भी लिया जाता, तो आगे सजा देने की कार्रवाई में काफी समय लग जाता।”वहीं, पीड़िता की बहन ने कहा कि आरोपी एनकाउंटर में मारे गए। मैं इससे काफी खुश हूं। यह एक उदाहरण होगा, उम्मीद है आगे से ऐसा कुछ नहीं होगा। मैं पुलिस और तेलंगाना सरकार को शुक्रिया कहना चाहती हूं।
घटनास्थल पर लगे डीसीपी-एसीपी जिंदाबाद के नारे
पुलिस ने जिस जगह चारों आरोपियों का एनकाउंटर किया, वहां भारी भीड़ जुट गई। पुलिसकर्मी और कमिश्नर सज्जनार जब घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे, तो लोगों ने डीसीपी-एसीपी जिंदाबाद और भारत माता की जयके नारे लगाए गए। साथ ही स्थानीयलोगों ने पुलिसवालों पर फूल भी बरसाए।

No comments:
Post a Comment