Tuesday, January 21, 2020

वर्ल्ड इकनोमिक फोरम के मंच से ऑक्सफोम ने रिपोर्ट जारी की है-




https://newsandmasti1.blogspot.com/2020/01/blog-post.html?m=1अमित शाह की क्रोनोलॉजी के पीछे असल में क्रोनी- कैपटलिज्म है, जो एक बहुत बड़े गेम का हिस्सा है-

वर्ल्ड इकनोमिक फोरम के मंच से ऑक्सफोम ने रिपोर्ट जारी की है-

1. भारत के एक फीसदी अमीरों के पास देश की 70 फीसदी आबादी के मुकाबले चार गुना अधिक संपत्ति है.

2. देश के 63 अरबपतियों के पास है देश के बजट से ज्यादा पैसा है.

3. ऑक्सफेम ने ही साल 2017 की रिपोर्ट में बताया था कि देश के अकेले 1 परसेंट लोगों ने देश की 73 फीसदी  से अधिक संपत्ति जनरेट की है.

किसी से छुपा हुआ नहीं है, कि ये 1 परसेंट लोग कौन हैं,  ये जितनी भी देशभक्ति की, राष्ट्रवाद की, हिंदुत्व की विचारधाराएं रची जा रही हैं, इन एक परसेंट लोगों को बचाने के लिए ही रची जा रही हैं।

क्रोनी कैपलिज्म अंग्रेजी का शब्द है, जैसे कैपिटलिज्म मतलब होता है अमीरों, व्यापारियों, पूंजीपतियों का राज. ऐसे ही क्रोनी- कैपलिज्म में व्यापारियों के साथ नेता जी और जुड़ जाते हैं, इसमें नेता-उद्योगपति का गठजोड़ होता है, जो बाकी की जनता को हांकता है. नेता उद्योगपति की मदद करता है, उद्योगपति नेता को चुनाव जितवाने में मदद करता है. बाकी जनता वोट देने और टैक्स देने के काम आती है.

"क्रोनी-कैपलिज्म" कैसे काम करती है, एकबार नजर डालिए.

न्यूज 18 चैनल का नाम सुना है? उसका इन्वेस्टर अम्बानी है, रिलायंस समूह है, उसके एंकर की जुबान सुनिए, वह सिर्फ और सिर्फ भाजपा की आड़ लेता मिलेगा, हिंदुत्व, फर्जी राष्ट्रवाद की बात करता मिलेगा. इसतरह वह पूरे दिन भाजपा का प्रचार करके वह अपने पसंदीदा नेताओं की मदद करता है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार साल 2018-19 के लिए सबसे अधिक भाजपा को ही फंडिंग प्राप्त हुई है. इसे कॉरपोरेट फंडिंग भी कहते हैं. इसका सबसे बड़ा हिस्सा टाटा ट्रस्ट से आया है, इसके अलावा भारती एयरटेल, रिलायंस, हीरो मोटर्स, DLF और JK tyres जैसे समूहों से भाजपा की फंडिंग होती है.

भाजपा, इन उद्योगपतियों के लिए कोयला खनन, लोह खनन, पेट्रोल उत्खनन के ठेके से लेकर, टैक्स छूट, लोन, पॉलिसी मेकिंग करके मदद करती है. इसतरह नेता उद्योगपति की मदद करता है, उद्योगपति नेता की मदद करता है, अपनी नागरिकता साबित करने के लिए गरीब से गरीब आदमी को सड़क पर खटना पड़ता है. अपने वोटर को व्यस्त रखने के लिए राष्ट्रवादी सिलेबस में इतने चैप्टर हैं कि खत्म नहीं होने वाले. मौज लीजिए, सब चंगा  सी...


No comments:

Post a Comment

Saudi arab me aj se 24-hour curfew kar diya gaya hai

Saudi arab ke sabhi , shaharon me 24 ghante curfew ka aj se elan kar diya gaya hai.